रेवाड़ी न्यूज :
सीआईए रेवाडी व महिला थाना रेवाडी पुलिस की टिम ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए महिला कालेज की छात्रा के साथ मोबाईल फोन पर गलत भाषा व अश्लील बाते करने वाले प्रोफेसर को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बताया की पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दि हुई शिकायत मे बताया कि उसके कालेज के प्रोफेसर मनोज के पास जरुरी प्रश्न पुछने के लिए फोन किया तो उन्होने कहा कि अभी मै व्यस्त हूं, बाद मे फोन करता हूं । उसके बाद शाम को मनोज ने मेरे पास फोन किया ओर मेरे को कहा कि मेरे साथ नजदिकिया बढा लो और अश्लील बाते करने लग गया । तब पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस को शिकायत करने पर महिला थाना रेवाडी पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते आरोपी के खिलाफ आईपीसी कि विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले मे प्रबधंक थाना महिला रेवाडी उप.नि. सर्वेष्ठा द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रोफेसर मनोज कुमार सेक्टर 18 महिला कॉलेज के में प्रोफेसर है ।


0 टिप्पणियाँ