सहकारिता मंत्री ने कहा एम्स का जल्द होगा शिलान्यास
रेवाड़ी, 6 मार्च।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि रेवाडी जिला में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनवाने की प्रक्रिया जारी है, जल्द ही इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिस पर लगभग 2200 करोड़ रूपए खर्च किए जाएगें। इससे बनने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा तथा इलाके का विकास होगा और जो लोग ईलाज के लिए दिल्ली जाते थे उन्हें यह सुविधा यहां मिलेगी। डॉ बनवारी लाल आज करनावास गांव में इंट्रलोक्ंिग टाईल से बने पक्के रास्ते का उद्घाटन करने के उपरांत ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बावल क्षेत्र में जितना विकास भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है,उतना पहले की सरकारों में कभी नहीं हुआ। आज बावल की सभी सडक़े पक्की है और शहर में जाने आने के लिए कोई असुविधा नहीं है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार अन्तोदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है ताकि समाज की अन्तिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति को पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर पूरे प्रदेश का एक समान विकास करा रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करवाना है ताकि किसी भी गांव में कोई समस्या शेष न रहे। इस क्षेत्र का चंहुमुखी विकास कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डॉ बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के तहत किसान मंडी के बाहर भी अपना उत्पाद बेच सकते है। उन्होंने कहा कि मंडियों की व्यवस्था भी पहले की तरह ही बनी रहेगी और एमएसपी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुले बाजार का एक विकल्प किसानों को दिया है और इससे जहां उनकी फसल के अधिक दाम मिलेंगे वहीं बेच सकेगें।
इस अवसर पर नगर पालिका बावल के प्रधान अमर सिंह महलावत, ईश्वर सिंह चनेजा, हीरालाल पनवाड़, दलेल चौधरी, गजेन्द्र, कर्मबीर, योगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें


0 टिप्पणियाँ